• Breaking News

    The Ocean Of Knowledge

    Advertisements

    Friday 11 November 2016

    Best Personality Development Tips For Our Life In Hindi

    Best Personality Development Tips For Our Life In Hindi  :-   

              Personality Development      








    Hi Friends , 
         Personality Development का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है , यदि हमें अपने जीवन में बहुत ऊंचाई पर जाना है तो Personality Development का हमारे जीवन में बहुत ही आवश्यकता है |आज मै आप लोगों को बीच Personality Development से Related कुछ Tips पेश कर रहा हूँ |

    1- अच्छे आचार -विचार , संस्कार , विस्तृत व्यक्तित्व के प्रमुख अंग है | इन्हें विकसित करने की शुरुआत घर , स्कूल से होती है |  व्यक्तित्व विकास में इनका व्यापक प्रभाव पड़ता है | 

    2- परिवेश को अच्छा बनाने का सार्थक प्रयास करें | इससे इससे परिवेश के साथ - साथ आपका व्यक्तित्व भी उन्नत होगा |

    3- आपकी सोच का प्रभाव आप के काम पर पड़ता है , अतः सकारात्मक सोच बनाएं |

    4- नकारात्मक सोच असफलता का कारण बनती है , अतः हर संभव इससे बचाना चाहिए |

    5- स्पष्ट विचार , नवीनतम सूचनाओं के साथ अपनी  बातों को रखें |

    6- शांत भाव , योजनाबद्ध ढंग से कार्यों को करें |

    7- दिनचर्या को सुव्यस्थित रखें ,व्यर्थ के कामों में वक़्त बर्बाद ना करें |

    8- आत्म अनुशासित बनें , आत्म अनुशासन सफलता का प्रमुख मंत्र है |

    9- सदैव दूसरों का सम्मान करें , क्योंकि यही आत्म सम्मान और आत्म विस्तार का सशक्त माध्यम है |

    10- अपने प्रति इमानदारी बरतें क्योंकि आप दूसरों के लिए वही हो सकते हैं जो स्वयं के लिए                हैं |

    11- सदैव अनुशासित रहें , अनुशासनहीन  व्यक्ति को कोई भी पसंद नहीं करता | बल्कि ऐसे           व्यक्ति हर जगह अलोकप्रिय होते हैं |

    12- हंसमुख एवं मिलनसार बनें |

    13- परिवर्तन स्वाभाविक एवं जीवन का यथार्थ है , इसलिए परिस्थितियों में आये परिवर्तन को             सहज भाव से ग्रहण करें |

    14- पलायन वादी न बनें , हार परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करें |

    15- आलस्य से बचें , व्यक्तित्व के विकास में यह सबसे बड़ी बाधा है |

    16- हर कार्य को सही वक़्त पर पूरा करने का प्रयास करें, ऐसा न करने से अवसर हमारे हाथ से निकल जाता है | परिणाम - असफलता , हताशा एवं कुंठा |

    17- जीवन को जटिलता से नहीं सहजता से जीना चाहिए , जितना सहज सरल होगा हमारा जीवन, चीजे उतनी ही आसन होंगी |

    18- मानवीय दृष्टिकोण , संजीदगी और भावनापूर्ण व्यहवार अपनाएँ , इसी से हम सभी का दिल जीत सकते हैं |

    19- कोई भी लक्ष्य या निर्णय तय करते समय अपनी क्षमताओं का पूरा ध्यान दें |

    20- आवश्यकता अनुसार दूसरों से सलाह मशविरा करना न भूलें | लेकिन इसका मतलब यह नहीं की दूसरों पर निर्भर हो जाएँ |

    21- अड़ियल रूख अपनाने के बजाए लचीला रूख अपनाये |

    22- गलतियों का पता कहीं से भी चले तो बिना किसी हिचक के उसे स्वीकार कर सुधार लें , उससे क्षमा भी मांगे |

    23- विस्तृत व्यक्तित्व निर्माण के लिए जितना संभव सीखने की इच्छा और जानकारियों को यथा संभव बढ़ाते रहना चाहिए |

    24- भाषा और शब्दों के चयन पर विशेष ध्यान दें , और प्रयास करें कि आप के विचारों , शब्दों और कार्यों में समानता हो |

    25- अधिक से अधिक भाषाएँ सीखें इससे तीव्र प्रगति विकास की संभावनाएं और बढ़ती हैं |

    27- अपने जानकारियों को यथा संभव अपडेट करते रहें |

    28- आवश्यकता से अधिक नहीं बोलना चाहिए |

    29- सामने वाले की बातों को ध्यान पूर्वक  सुनकर ही प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए |

    30- अपनी समस्याओं को उचित समय , उचित व्यक्ति के सामने ही रखें , हार जगह अपनी समस्याओं का रोना नहीं चाहिए , इससे हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न होती है |

    31- दूसरों की प्रसंशा में संतुलन बनाये रखें | अति प्रसंशा से सामने वाले के मन में यह संदेह उत्पन्न हो सकता है कि कहीं आप उसे बेवकूफ तो नहीं बना रहें |

    32- वस्त्रों का चयन अपनी Personality के अनुरूप ही करें , साथ ही मौसम का भी ध्यान रखें |

    33- विनम्र एवं शालीन बनें |

    34- घर या ऑफिस कहीं पर भी फ़ोन या मोबाइल पर बात करतें समय अपने आस - पास के लोगों का भी ध्यान रखें , तेज आवाज में बातें न करें |

    35- कार्य क्षमता में निरन्तर विस्तार सफलताओं के नए द्वार खोलता है |

         दोस्तों ये थी व्यक्तित्व विकास (Personality Development ) की कुछ बातें जो हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं , Post आप लोगों को कैसा लगा आप लोग Comment देकर के हमे बताइए | साथ ही इस Post को Like और Share करना ना भूलें |
                                                                                        धन्यबाद , 
                                                                              सुजीत कुमार पाण्डेय 
                                                                              कुशीनगर , उत्तर प्रदेश 
        




    17 comments:

    1. Purely relevant piece of content updated by you. I am sure this might benefit a greater part of disgruntled learners looking for opportunities to enhance and build their personality development skills. Keep up with this commendable work.
      English practice App | English speaking app

      ReplyDelete
    2. All 35 tips on <a href="https://www.jivansutra.com/personality/personality-development-in-hindi/</a> are impressive. you discussed all aspects of a great human personality. Like all your post posts this is also superb.

      ReplyDelete
    3. All personality development tips are impressive as they are the essential ingredients of any human personality. Thanks for these valuable words.

      ReplyDelete
    4. Thanks for sharing wonderful information. Best and Top English speaking institute for students in Jaipur. We are one of the Best Institutes of English Speaking Course and we work on Best personality development classes in Jaipur, Business Communication, Planning and Prioritizing Program, S-P-I-N Selling Program in Jaipur. We at Yeshaswi bhav train the Professionals for Selling Skills, Presentation skills, English spoken classes in Jaipur, Life Skills and Effective Time Management. We are here to serve and located at Mansarovar, Jaipur.

      ReplyDelete
    5. Nice Blog!! Thanks for sharing information. Samyak IT Solution is one of the best classes for all kind of IT solution. Let’s Join us and go ahead for your carrier growth. For more information click here:-
      Personality Development for Kids
      Learn RSCIT
      Robotics Courses
      Ethical Hackers Academy

      ReplyDelete
    6. Amazing Work MAn, I Really Like you content keep doing good work Best Personality Development Tips In Hindi!

      ReplyDelete

    Fashion

    Beauty

    Travel